कार की चपेट में आने से युवक जख्मी

उंटारी रोड | उंटारी रोड थाना क्षेत्र के डेवडर बिंदुआ मोड़ के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची उंटारी पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पांडेयपुर निवासी संजय राम डेवडर-बिंदुआ अपने रिश्तेदार के घर से श्राद्धकर्म में शामिल होकर अपना घर लौट रहा था। इसी बीच उंटारी की तरफ से रेहला की ओर जा रही कार में बाइक सवार टकरा गया। जिससे बाइक सवार संजय राम जख्मी हो गया है। इस घटना में बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। अगर आवेदन मिलेगा तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *