अफवाहों से बचे, पुलिस को दें सूचना

उंटारी रोड | मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। लोग अफवाहों से बचें और पुलिस को सूचना दें। बैठक में जुलूस के मार्ग और समय का निर्धारण किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप दूबे ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।पर्व के दौरान लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रखंड सदर खिताबुदीन अंसारी, डॉ. योगी सिंह, मुखिया रामबचन राम, उपप्रमुख खोखन राम, रामकृष्ण पाल, सुनील शर्मा व सुरेन्द्र नाथ तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *