गुरुजी की हालत स्थिर, दुआओं का दौर जारी

राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (गुरुजी) की हालत अब स्थिर है। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन भी दिल्ली में हैं। वे गुरुजी के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। इधर, गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं का दौर जारी है। शनिवार को रांची के पहाड़ी मंदिर सहित कई मंदिरों में विशेष पूजा की गई। गुरुद्वारों में भी अरदास की गई। रविवार को रांची और खूंटी के सभी चर्च में गुरुजी के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी। इधर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने कहा कि वे शनिवार सुबह ही दिल्ली से लौटे हैं। उन्होंने गुरुजी को देखा। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी की दुआ की जरूरत है ताकि वे जल्द स्वस्थ्य होकर वापस आ जाएं। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी शनिवार को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। हेमंत सोरेन से गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। संजय सेठ ने बताया कि गुरुजी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जल्दी ही वे झारखंड को आशीर्वाद देने हम सबके बीच होंगे। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी हेमंत सोरेन से बात कर गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *