कांग्रेस भवन, चाईबासा में पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की मनाई गई जयंती

चाईबासा| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती शनिवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी अगुवाई में बड़े आर्थिक परिवर्तन हुए। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और परिवर्तनकारी बदलावों को अमल में लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारवादी बनाया। उपस्थित कांग्रेसियों ने आगे एक स्वर में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के कुशल नेतृत्व और लोक-कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से भारत के आर्थिक विकास को नई दिशा मिली। भारत को समृद्ध और उन्नत बनाने में उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा, अशोक बारीक, सचिव जगदीश सुंडी, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी, नगर महासचिव मो. शहजादा, वरीय कांग्रेसी अजीत कांडेयांग आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *