अबोहर में व्यक्ति की मौत, दो घायल:एक की हालत गंभीर, बाइक से जा रहे थे, ट्रक ड्राइवर ने मारी टक्कर

फाजिल्का के अबोहर में एक ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा शनिवार रात को दोदा-कुलार गांव में हुआ। बहादुरखेड़ा गांव के सुखराज सिंह (42), राजू और सुखवीर गांव अहातियां वाली के एक भट्ठे से काम करके लौट रहे थे। दोदा-कुलार के बीच एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुखराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुखवीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। राजू को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। रविवार को बहाववाला पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सुखराज सिंह दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। गांव के सरपंच गुरपिंदर सिंह ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस दुर्घटना से गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *