जगराओं कौंसिल खुले में कूड़ा फेंक रहा:छप्पड़ की सफाई पर लाखों खर्च करने के बाद फिर से डाला कूड़ा, लोगों ने किया विरोध

लुधियाना के जगराओं नगर कौंसिल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कौंसिल ने पहले वार्ड नंबर 6 के छप्पड़ की सफाई पर लाखों रुपए खर्च किए। अब वही कौंसिल उसी छप्पड़ में कूड़ा डाल रही है।रविवार को जब कौंसिल कर्मचारी छप्पड़ में कूड़ा डालने पहुंचे, तो वार्ड के पार्षद जरनैल सिंह लोहट और स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया। पार्षद ने बताया कि उन्होंने कौंसिल प्रधान जतिंदरपाल राणा से कई बार कहकर छप्पड़ की सफाई करवाई थी। स्थानीय लोगों की चिंता है कि अगर छप्पड़ कूड़े से भर गया तो बरसात में पूरा इलाका जलमग्न हो जाएगा। उनका कहना है कि इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। वार्ड में पहले से ही कूड़े के ढेर मौजूद हैं। सफाई विभाग के सेंट्री इंस्पेक्टर ने विरोध देखने पर लोगों को विधायक और एडीसी से बात करने को कहा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य हिस्सों का कूड़ा भी उनके इलाके में डाला जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने समाधान के लिए सुझाव दिया है कि कोठे खजूरा रोड पर जीटी रोड से पहले एक डंपिंग प्वाइंट बनाया जाए। उनका कहना है कि विधायक को जनता की समस्याएं हल करनी चाहिए, न कि नई परेशानियां खड़ी करनी चाहिए। वार्डों में कूड़ा फेंक कर दिखाए- स्थानीय निवासी
गुस्साए लोगों ने कहा कि हम गरीब हैं, जानवर नहीं। इंसान हैं, मुरदे नहीं। प्रशासन में अगर हिम्मत है तो अन्य वार्डों में कूड़ा फेंक कर दिखाए। हर बार गरीबों को ही क्यों दबाया जाता है। अब गरीब अपने हक लेना जानते हैं। लोगों ने बताया कि इस मामले की शिकायत एनजीटी को भेज दी गई है। वही वार्ड निवासी कूड़े के पहाड़ों की सेल्फियां लेकर सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को कूड़े के पहाड़ दिखाने में जुटे। लोगों का कहना है मिट्टी के पहाड़ों की जगह कूड़े के पहाड़ों पर आकर रील बना कर फेसबुक डाले बता दे कि भ्रद्रकाली मंदर के पास बने छप्पड़ में कूड़े के पहाड़ बनाने पर नगर कौंसिल को कुछ ही समय पहले लाखो का जुर्माना हो चुका है लेकिन कौंसिल अधिकारियों ने इस से भी सबक नही लिया अब कौंसिल दूसरे छप्पड़ में कूड़ा फेंक रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *