भास्कर न्यूज | धमतरी भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान शहर में शांति बनाए रखने धमतरी पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। कोतवाली पुलिस ने उपद्रव की आशंका में 6 युवकों की पहचान कर कार्रवाई की। नवीन भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 और 126/135 के तहत इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। जिन युवकों पर कार्रवाई हुई, उनमें राहुल साहू (30) निवासी शीतलापारा हटकेश्वर वार्ड, गोपाल कृष्ण यादव (21) निवासी शांति कॉलोनी चौक, जागेश्वर उर्फ बंटी (21) निवासी रामसागर पारा, ललित सोना (27) निवासी स्वीपर कॉलोनी जालमपुर वार्ड, अजय साहू (30) निवासी रामपुर वार्ड और नारायण ध्रुव (20) निवासी मजरा टोला भटगांव शामिल हैं।


