खतरा… जंगल से निकल नदी-तालाब पहुंच रहे हाथी

रायगढ़| मानसून की अच्छी शुरुआत के बाद जिले में हर तरफ पानी नजर आ रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथी प्रभावित क्षेत्र छाल रेंज के जंगलों में हाथियों का झुंड नजर आ रहा है। जंगल से निकलकर हाथी तालाबों, जलाशयों के नजदीक पहुंच रहे हैं। धरमजयगढ़ में 102 हाथी मौजूद हैं, इनमें 22 नर, 48 मादा और 32 बचचे हैं। हाथियों की मॉनिटरिंग की जाती है बारिश के दिनों में खेती में लगे किसानों को खतरा होता है। बारिश के दिनों में हाथियों के हमले बढ़ते हैं। वन कर्मी इसकी दो वजह मानते हैं। मानसून में किसानों को खेतों की तरफ जाना ही पड़ता है, वहीं बारिश का मौसम हाथियों का प्रजनन काल होता है। मादा के करीब जाने नर के बीच संघर्ष होता है। हार्मोन के स्राव से भी नर का स्वभाव आक्रामक होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *