जगराओं में व्यक्ति से 55.64 लाख रुपए ठगे:दंपती ने दो साथियों संग मिलकर प्लॉट का सौदा किया, जमीन पर लोन निकला

लुधियाना के जगराओं में एक बड़े प्रॉपर्टी फ्रॉड का मामला सामने आया है। एक दंपती और उनके दो साथियों ने मिलकर एक व्यक्ति से 55.64 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पीड़ित नरेश खुराना ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उनकी जान-पहचान थी। आरोपियों ने रॉयल सिटी जगराओं में एक प्लॉट का सौदा 1 करोड़ 13 लाख रुपए में किया। पुलिस ने आज मामला दर्ज किया है। उन्होंने कई किश्तों में कुल 55 लाख 64 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले लिए और इकरारनामा कर लिया। रजिस्ट्री से पहले पीड़ित को पता चला कि प्लॉट पर पहले से ही एक प्राइवेट कंपनी का लोन चल रहा है। जब उन्होंने आरोपियों से एनओसी मांगी, तो आरोपियों ने अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार, अनीता कुमारी, सन्नी अरोड़ा और प्रिया अरोड़ा के खिलाफ धारा 316(2), 318(4), 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी रणधीर सिंह के अनुसार, सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *