जालंधर | घराटीया जठेरे सभा द्वारा घराटीया पूनम (गौत्र) से संबंधित जठेरों का वार्षिक मेला मनाया गया। सभा पंजाब प्रधान विजय कुमार और सभा सैक्रेटरी मास्टर गणेश भगत ने बताया कि मेले में घराटीया परिवारों से संबंधित लोग पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से बुआ बावा जी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। मेले में नवविवािहता जोड़ों के अलावा संतान सुख पाने वाले परिवार शामिल हुए। मेले के एक दिन पहले पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और लंगर की व्यवस्था की गई थी। यहां मुख्य सेवादार बचन लाल और सभा के सदस्यों द्वारा बुआ बावा जी की पूजा-अर्चना की और झंडे की रस्म अदा की गई। यहां चेयरमैन लब्बा राम, उप प्रधान रविन्द्र भगत, ज्ञान चंद, राकेश कुमार मौजूद थे।


