अपाहिज आश्रम में अत्याधुनिक मशीन से होगा आंखों का इलाज

जालंधर | लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट नजदीक एचएमवी कॉलेज के नेत्र विभाग में अत्याधुनिक पोर्टेबल इंटेलिजेंट विजुअल एनालाइजर प्लस मशीन की स्थापना की गई। संस्था चेयरमैन तरसेम कपूर और आंखों के विशेषज्ञ डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि मशीन भारतीय इंजीनियरों ने बनाई है जिससे काला मोतिया और आंखों की नसों से संबंधित समस्याओं की पहचान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से की जाती है। को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने कहा कि यह मशीन मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां संस्था सचिव एडवोकेट संजय सभ्रवाल, एवं वित्त सचिव ललित भल्ला मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *