जशपुर के तपकरा में तहसील ऑफिस का शुभारंभ:33 गांवों को मिलेगा लाभ, स्टेडियम के लिए 50 लाख की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को तपकरा में तहसीलदार और कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। सीएम ने 14 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास के दौरान की गई घोषणा को पूरा किया। इस तहसील के बनने से 33 ग्रामों के किसानों, छात्रों और नागरिकों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। तपकरा को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। स्थानीय खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। फरसाबहार में नए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। साय ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी साझा की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली कैबिनेट में ही 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। आवास प्लस प्लस योजना का विस्तार किया गया है। अब 5 एकड़ असिंचित या 2.50 एकड़ सिंचित भूमि वाले, टू व्हीलर रखने वाले और 15 हजार रुपए तक की मासिक आय वाले लोग भी इस योजना के पात्र होंगे। सीएम ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं, जिन्हें आगामी पंचायत दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *