सीकेडी ने मजीठिया के पिता सहित 65 की सदस्यता रद्द की

गुरमीत लूथरा| अमृतसर चीफ खालसा दीवान ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया के पिता सत्यजीत मजीठिया की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा 64 अन्य सदस्यों की सदस्यता भी रद्द की गई है। हालांकि सदस्यता रद्द करने का कारण उक्त सदस्यों द्वारा सीकेडी की हर 2 माह बाद होने वाली जनरल बैठक में निरंतर 15-15 बैठकों में भाग न लेना बताया गया है। सीकेडी के प्रधान डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर आम आदमी पार्टी से विधायक भी हैं इसलिए पंथक हलकों में चर्चा है कि राजनीतिक कारणों के चलते आप हाईकमान के इशारे पर ही यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार 30 मार्च 2025 को ही उक्त लिस्ट तैयार कर ली गई थी जो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुई है। संविधान के अनुसार मजीठिया एवं अन्य सदस्यों की अनुपस्थित ज्यादा हो जाने से सदस्यता खत्म की गई है। इससे राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है, यह रूटीन की कार्रवाई है। -डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर प्रधान, चीफ खालसा दीवान रुटीन की कार्रवाई, राजनीति से जोड़ना उचित नहीं : प्रधान सम्मानजनक तरीके से दी जानी चाहिए थी विदाई : अवतार सिंह सीकेडी के पूर्व सदस्य अवतार सिंह ने कहा कि सत्यजीत मजीठिया को सम्मानजनक तरीके से विदाई दी जानी चाहिए थी न कि लिस्ट के माध्यम से। बेहतर होता कि उन्हें निकालने से पहले उन्हें नोटिस जारी किया जाता, अगर फिर भी वह उपस्थिति न होते तो फिर सम्मानजनक तरीके से विदाई दी जाती। ऐसे ही अन्य सदस्यों को भी पहले नोटिस भेजा जाना चाहिए था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *