रथ में विराजमान भगवान गोवर्धन जी ने अपनी हवेली से बाहर निकलकर भक्तों को दिए दर्शन

भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा मंडी श्री गोवर्धन नाथ जी हवेली मंदिर में शनिवार को गोवर्धन नाथ जी की रथयात्रा ठाकुर जी के आंगन में निकाली गई। मंदिर कमेटी ट्रस्टी विजय खुराना, केवल कृष्ण मुगदयी और अशोक पटेल, पंकज नारंग, इंदू प्रकाश की अध्यक्षता और नरोत्तम दीक्षित मुखिया की ओर से संगत के सहयोग से रथ यात्रा निकाली गई। दोपहर को निकाली रथ यात्रा में फूलों और कलियों से भगवान जगन्नाथ जी के रथ का शिंगार किया गया। रथ के आगे दो घोड़े जोते हुए थे। भगवान अपनी हवेली से निकल कर मंदिर परिसर में पहुंचे और अपने भक्तो को दर्शन दिए। भक्तों ने भगवान के जैकारे लगाए और उन पर पुष्प वर्षा की। इसी दौरान भक्तों की ओर से ठाकुर जी को 110001 आम का भोग लगाया। वहीं चिरौंजी के लड्डू, मठरी बुंदी के लड्डू समेत अन्य कई मिठाइयों का भोग लगाया। जिसका प्रसाद भक्तों में बांटा गया। इस मौके पर नरोत्तम दीक्षित मुखिया ने बताया कि 12 जुलाई से ठाकुर जी के हिंडोले डाले जाए‌ंगे। यह हिंडोले 11 अगस्त को समाप्त होंगे। वहीं 27 जुलाई को हरियाली तीज में ठाकुर जी को शाम 7 से सवा 7 बजे तक सोने चांदी के झूले में विराजमान किया जाएगा। हिंडोले दौरान ठाकुर जी को कमल फूल, गुलाब के फूल, मोरपंख, कलियों समेत कई तरह के हिंडोले बनाकर उसमें विराजमान करके झूले झुलाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *