श्री मुक्तिनारायण धाम में श्रीरामचरित मानस पाठ शुरु

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बालाजी ग्रीन फील्ड में शनिवार 28 जून से मासपरायणपाठ प्रारंभ हुआ। परम पूजनीय स्वामी श्री रामाचार्य महाराज और स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। श्री मुक्तिनारायण धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता कृष्णदेव अग्निहोत्री ने कहा कि यह पाठ प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक किया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले पाठ का भोग 27 जुलाई को डाला जाएगा। धाम के ट्रस्टी चरणजीत भास्कर ने बताया की स्वामी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर साल यह पाठ किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *