भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर के एक व्यक्ति ने दुर्ग्याणा कमेटी को 35 लाख का 355 ग्राम सोना दान दिया है। कमेटी के सहसचिव रोहित खन्ना को भेंट किए खरे सोने को उन्होंने महासचिव अरुण खन्ना को सौंपा। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि न्यू अमृतसर मंदिर में चल रही सेवा को देखते एक व्यक्ति ने 355 ग्राम सोना दान में आया है। सोने को ठाकुर जी के चरणों में भेंट करके पुजारियों ने दान देने वाले के परिवार की सुख शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर संरक्षक प्यारा लाल सेठ, उपप्रधान सुधीर श्रीधर, जगदीश महाजन, हर्ष खन्ना, इवान कपूर आदि मौजूद रहे।


