रोटरी क्लब आस्था ने मनाया स्थापना दिवस, सदस्यों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | अमृतसर रोटरी क्लब आस्था का वोकेशनल अवार्ड और स्थापना दिवस समारोह शनिवार को करवाया गया। क्लब के वर्ष 2025-26 के प्रधान डॉ. रणबीर बेरी, सेक्रेटरी अंदेश भल्ला, आगामी प्रधान इंजीनियर अशोक शर्मा, सेक्रेटरी सर्बजीत सिंह और असिस्टेंट गवर्नर अश्वनी अवस्थी ने इसकी अध्यक्षता की। रोटरी 3070 के वर्ष 2024-25 के गवर्नर डॉ. पीएस ग्रोवर, आगामी गवर्नर अनिल सिंघल व विजय सहदेव मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस दौरान एमओसी की भूमिका क्लब के पूर्व प्रधान हरदेश दवेसर ने निभाई। प्रबंधक की जिम्मेदारी असिस्टेंट गवर्नर 2025-26 और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के सेक्रेटरी अश्वनी अवस्थी और पूर्व प्रधान अमन शर्मा ने निभाई। समारोह की शुरुआत में सेक्रेटरी अंदेश भल्ला ने अपने कार्यकाल में किए गए समाज भलाई कामों बारे जानकारी दी । रोटरी में सराहनीय काम करने के लिए चार्टेड मैंबर एचएस जोगी, इंजीनियर अशोक शर्मा, पूर्व जनरल चेयरमैन जतिंदर सिंह पप्पू, अंदेश भल्ला, हरदेश दवेसर, परमजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, केएस चट्ठा को सम्मानित किया। इसके अलावा रोटरी क्लब की ओर से कालेज फॉर वुमन की प्रो. डॉ. सुरिंदर कौर, सनम सुतीर्थ वजीर, डॉ. प्रकाश बादल, एडवोकेट लावन्या बहल को वोकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके रोटरी क्लब नॉर्थ के पूर्व प्रधान डॉ. कुलदीप सिंह अरोड़ा, रोटरी क्लब वेस्ट के मुखी डॉ. जसप्रीत ग्रोवर, रोटरी के जोनल चेयरमैन विजय भसीन, पूर्व प्रधान मनमोहन सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *