एक को हाथी ने पटककर मारा…दूसरे ने छिपकर बचाई जान:धमतरी में दल से बिछड़कर घूम रहा हाथी, जान बचाने मेड़ के नीचे बैठा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाथी ने एक युवक को पटककर मार डाला। लीलर गांव में 28 जून की रात दो व्यक्ति खेत जा रहे थे। तभी अंधेरे में अचानक उनका सामना हाथी से हो गया। एक व्यक्ति ने खेत के मेड़ में छिपकर अपनी जान बचाई। दूसरे व्यक्ति को हाथी ने रौंद दिया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर शव का पंचनामा किया। उस वक्त हाथी भी आसपास मौजूद था। बताया जा रहा है हाथी अपने दल से बिछड़ कर यहां पहुंचा है। ग्रामीणों को हिदायत दी जा रही है। कि वह जंगल की ओर न जाए और घर में रहकर अपने आप को सुरक्षित करें। एक को पटका, दूसरे ने भागकर बचाई जान जानकारी के मुताबिक, शिवचरण कंवर (40 साल) जो कि अपने साथी ईश्वर कुंजाम के साथ लीलर गांव के भर्री पारा की ओर पैदल जा रहा था। तभी हाथी को देख शिवचरण दोनों भागने लगे। जहां पर शिवचरण हाथी के सामने आ गया। हाथी ने मौके पर ही पटक-पटक कर मार डाला। जब हाथी ने दौड़ाया तो साथी ईश्वर कुंजाम दौड़ते हुए खेत के मेड़ के नीचे छिप गया। जिससे उसकी जान बाल बाल बच गई। इस घटना की सूचना गांव के सरपंच को सूचना दी गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हाथी सिका शेर शिखा शेर दल का हो सकता है। क्षेत्र में दहशत का माहौल केरेगांव क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही दंतैल हाथी की दस्तक हुई थी। हाथी जंगल से होते हुए केरे गांव की ओर पहुंच गया था। वन विभाग पहले से ही लोगों को हाथी से दूर रहने की हिदायत दे रहा था। साथ ही जंगल की ओर जाने से मना भी किया जा रहा था। हाथी अभी भी इस इलाके में मौजूद है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *