एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण में आरके महिला कॉलेज की टीम रही अव्वल

भास्कर न्यूज| गिरिडीह श्री रामकृष्ण महिला गिरिडीह महाविद्यालय की 10वीं एनसीसी कैडेट्स ने 22वीं झारखंड बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण कैंप सीएटीसी-7 में भाग लिया। यह कैंप हजारीबाग के सिलवार स्थित राजकीय जीवी पॉलिटेक्निक कॉलेज में 19 से 28 जून तक चला। इसमें कई स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कैंप में कैडेट्स को ड्रिल, योगा, फायरिंग, कराटे, अनुशासन, फायर फाइटिंग और खेल प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें एकल नृत्य में कॉलेज की कैडेट पयशविनी राज को पहला स्थान मिला। टग ऑफ वॉर में डेल्टा टीम विजेता रही। टीम की मुस्कान और अंजलि टुडू को मेडल मिला। प्रशिक्षण कैंप का आयोजन कमांडिंग ऑफिसर एंटनी हेनरी सेलवम की देखरेख में हुआ। उन्होंने कैडेट्स को बेहतर नागरिक बनने और कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल और सीटीओ पुनूम प्रभा मुंडू ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने भविष्य में और बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *