धालभूमगढ़ में नव युवा वीर समिति के शिविर में 115 लोग रक्तदान कर बने पुण्य के भागी

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ रविवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के जूनबनी पंचायत भवन रघुनाथडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त रक्तदान शिविर नव युवा रक्तदान वीर समिति एवं कुड़मी संस्कृतिक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में डॉ श्रीवास्तव के द्वारा पूरे शरीर की निशुल्क जांच की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने अपना जांच काराया। इस रक्तदान शिविर में कुल 115 लोग रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। रक्तदाताओं में 100 पुषरू व 15 महिलाएं शामिल है। सभी रक्तदाताओं को समिति के द्वारा यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से समाजसेवी विजय घोष, घाटशिला के भाजपा नेता लखन मार्डी, स्वप्न महतो, बबलू प्रसाद, मंटू प्रजापति, उप मुखिया सुजन मान्ना आदि उपस्थित थे। मौके पर अपने संबोधन में विजय घोष ने बताया कि काफी बरसात में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसको लेकर मैं कमेटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं। रक्तदान महादान व पुण्य दान है। आप सभी आगे आकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाएं एवं रक्तदान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *