एनजीटी रोक के बाद भी औरंगा नदी से हो रहा बालू उठाव

भास्कर न्यूज | लातेहार एनजीटी रोक के बावजूद औरंगा नदी से अवैध बालू उठाव लगातार जारी है। चटनही स्थित छठ घाट समेत कई घाटों से हर दिन सुबह 4 बजे से ट्रैक्टरों से बालू निकाला जा रहा है। करमाचुंआ, जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पुल, विशुनपुर पुल, पंपू कल और होटवाग परसही के किनारे से बालू उठाया जा रहा है। रविवार को भी कई ट्रैक्टर बालू भरते दिखे। बारिश के बाद नदी में पानी कम हुआ है। इसका फायदा उठाकर बालू माफिया सक्रिय हो गए हैं। तेज खनन से नदी का अस्तित्व खतरे में है। पुल के पैनल अब पानी से काफी ऊपर आ चुके हैं। करीब पांच साल पहले इसी पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद बालू माफिया रुक नहीं रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन विभाग की टीम निकलने से पहले ही बालू तस्करों को खबर मिल जाती है। वे ट्रैक्टर हटा लेते हैं। खनन विभाग के इंस्पेक्टर पद्दलोचन ओद्दार ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस को जानकारी दी गई थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रैक्टर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *