खेतों से मोटर चोरी की वारदातें बढ़ीं, पुलिस ने किया केस दर्ज

जिले के गांव मम्मूखेड़ा में खेतों से मोटर चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते थाना खुईखेड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि उनको कंवलजीत सिंह निवासी मम्मूखेड़ा ने बयान दर्ज करवाए थे कि बीती 25-26 जून की रात को उसकी 3 हार्स पॉवर की बिजली मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत में बताया कि 8 से 25 जून के बीच गांव के अन्य किसानों की कुल 9 बिजली और सोलर मोटरें भी चोरी हो चुकी है। पुलिस ने इन घटनाओं के संबंध में अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया है। आगे की जांच में पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि खेतों में चोरी हो रही मोटरों से परेशान 5 गांवों के ग्रामीणों ने गत दिवस हीरावाली चौक पर स्थित मंदिर में बैठक कर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर शीघ्र चोरों को पकड़ा न गया तो उन्हें मजबूरन पुलिस प्रशासन के विरुद्ध धरने देने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *