न्यू ईयर पर टूरिस्ट चख रहे राजस्थानी जायका:बाजरे की राब, केर सांगरी से लेकर हल्दी की धूम, शहर की होटल में चल रहा फूड फेस्टिवल

राजस्थान की बात आए और यहां के खानपान पर चर्चा नहीं हो ऐसा हो नहीं सकता। दरअसल जोधपुर में इन दिनों राजस्थान के फेमस फूड को लेकर फेस्टिवल चल रहा है। शहर की कई होटलों में राजस्थानी की फेमस डिश टूरिस्ट सीजन में आने वाले टूरिस्ट को परोसी जा रही है। जिन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। यहां घूमने के लिए आने वाले टूरिस्ट उसके साथ ही सूप के तौर पर राब की भी डिमांड कर रहे हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए आने वाले टूरिस्ट इन दिनों बेसन गट्टा, बाजरे का सोगरा, केर सांगरी की सब्जी, हल्दी, मंगोड़ी मेथी की सब्जी, चक्की की सब्जी, गुलाब जामुन सब्जी, राजस्थानी पंचमेल दाल आदि को काफी पसंद कर रहे हैं। इन्हें बाजरे की रोटी, सोगरा चटनी आदि के साथ परोसा जाता है। शहर के होटल चंद्रा ग्रुप में इन दिनों राजस्थानी फूड फेस्टिवल भी चलाया जा रहा है। 21 दिसंबर से शुरू है इस फूड फेस्टिवल को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। ग्रुप के ऑनर JM बूब ने बताया कि राजस्थान के खानपान की चर्चा पूरे विश्व में है ऐसे में नए साल पर सेलिब्रेट करने आने वाले टूरिस्ट को राजस्थान की फेमस डिश से रूबरू करवाने के उद्देश्य से यह फेस्टिवल चलाया गया है। जिसमें उन्हें राजस्थान की अलग-अलग फेमस डिश परोसी जा रही है। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। बसंत बूब ने बताया कि नए साल पर शहर में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा सहित अलग-अलग जगह से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं उन्हें राजस्थान का जायका परोसा जाता है। जिन में हेल्दी फूड के साथ ही टेस्ट में बेस्ट होने की वजह से इन्हें सर्व किया जा रहा है। इसके अलावा सुप के तौर पर राब को काफी पसंद किया जा रहा है। स्वीट में गुलाब जामुन, रसमलाई, मावे की कचोरी को भी परोसा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *