रत्नाबांधा व नगरी-सिहावा रोड में कई जगह सड़कें कटने लगीं

भास्कर न्यूज | धमतरी बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों की हालत बिगड़ने लगी है। नगरी-सिहावा रोड में कई जगह सड़कें कटने लगी हैं। रत्नाबांधा रोड की स्थिति भी खराब है। साइड सोल्डर नहीं भरने से हल्की बारिश में भी पानी जमा हो रहा है। इससे सड़कें टूट रही हैं। छोटे कटाव अब बड़े गड्ढों में बदल रहे हैं। शहर की अंदरूनी सड़कों की हालत भी खराब है। जबकि बारिश के मौसम को अभी तीन महीने बाकी हैं। धमतरी की आबादी करीब डेढ़ लाख है। इसके बावजूद शहर अच्छी सड़कों के मामले में पिछड़ा हुआ है। बारिश में हालत और बिगड़ जाती है। नगरी-सिहावा और रत्नाबांधा-मुजगहन मार्ग पर मरम्मत नहीं हुई। इससे परेशानी बढ़ गई है। सिहावा चौक में सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। पाइप डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। अब यहां पानी भरने से सड़क टूटने लगी है। एफसीआई के पहले पेट्रोल पंप के सामने, नाले के आगे सड़क में कटाव बढ़ रहा है। बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। इससे गड्ढे और गहरे हो रहे हैं। शहर की अंदरूनी सड़कों की हालत भी नहीं सुधरी। बरसात शुरू हो गई है। बनियापारा, रिसाईपारा, नयापारा, डाक बंगला वार्ड, पोस्ट ऑफिस वार्ड, बांसपारा, जालमपुर और महंत घासीदास वार्ड की सड़कों की हालत सबसे खराब है। वार्डवासियों ने पार्षदों से कई बार शिकायत की। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। नगरी और रत्नाबांधा मार्ग की देखरेख पीडब्ल्यूडी विभाग के पास है। 6 महीने पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। उस समय साइड सोल्डर पर ध्यान नहीं दिया गया। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *