भास्कर न्यूज | जांजगीर भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई से 6 जुलाई तक सहकारिता मंत्रालय स्थापना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। घनश्याम तिवारी, प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ, सहकार भारती छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदेशभर में सहकारिता सप्ताह के सफल आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है और सभी जिलों में सक्रिय सहभागिता के लिए संपर्क किया जा रहा है। सहकार भारती की ओर से सहकारिता सप्ताह की तैयारियों में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चंद्रवंशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामप्रकाश केशरवानी, प्रदेश संयोजक मछुआ प्रकोष्ठ नरेश मल्लाह, गणेश राम साहू व अन्य सक्रिय रहे।


