रमना में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में एक घायल

भास्कर न्यूज | गढ़वा रमना थाना क्षेत्र के बहियार कला गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्वर्गीय फजलें करीम का पुत्र खुर्शीद अंसारी 30 वर्ष बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में खुर्शीद अंसारी ने आरोप लगाया है कि गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी अकबर अंसारी से अमीनद्दीन अंसारी एवं नसीम अंसारी जमीन का एग्रीमेंट कराया था। इसके बाद उक्त दोनों ने उसे जमीन को खुर्शीद अंसारी मोजाहिद अंसारी सहारे हुसैन तथा रियासत अंसारी के हाथों भेज दिया। इसके बाद अकबर अंसारी ने अपने हिस्से का जमीन मापी कराकर उक्त लोगों को दे दिया। उस भूमि में खुर्शीद अंसारी झोपड़ी बना रहा था। इसी क्रम में दूसरे पक्ष के बैदुल्लाह अंसारी अपने साला गज्जू अंसारी उर्फ नसीम अंसारी के साथ वहां पहुंचकर उक्त भूमि को अपना भूमि बढ़कर उसे इट से मार कर घायल कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने खुर्शीद अंसारी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। उधरइस मामले को लेकर केस दर्ज नहीं कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *