चंडीगढ़ में आर्मी जवान पर FIR:शादी का झांसा देकर हिमाचल की युवती से बनाए संबंध; सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

चंडीगढ़ पुलिस ने आर्मी जवान कुलदीप के खिलाफ FIR दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि कुलदीप ने शादी का झूठा वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। गिरफ्तारी से बचने के लिए कुलदीप ने चंडीगढ़ की जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) याचिका लगाई, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए उसे पुलिस जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं। यह मामला पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के वुमन पुलिस स्टेशन पहुंचा था, जहां युवती ने शिकायत दी थी। जांच में सामने आया कि कथित घटना चंडीगढ़ क्षेत्र की है। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस को चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया। चंडीगढ़ के थाना-36 पुलिस स्टेशन में केस ट्रांसफर हुआ और जांच के बाद युवती के बयान लेकर कुलदीप पर केस दर्ज किया गया। फिलहाल कुलदीप को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है, लेकिन उसे पुलिस जांच में शामिल होना होगा। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह सोशल मीडिया देखती है, उसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी कुलदीप नाम के शख्स के साथ चैट होने लगी। उसी दौरान कुलदीप ने बताया कि वह आर्मी में है और असम में पोस्टेड है। कुछ दिनों बाद उनकी अच्छी दोस्ती बन गई और कुलदीप ने उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा और उसे चंडीगढ़ स्थित होटल में ले गया, जहां पर उसने शादी करने का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में बताया गया कि कुलदीप पीड़िता को 4 से 5 बार चंडीगढ़ के होटल में ले गया था। आगे शिकायत में बताया गया कि उनकी सोशल मीडिया पर दोस्ती करीब 2 साल तक रही, उसके बाद कुलदीप ने उससे बात करना बंद कर दिया। पूछताछ में बताया नॉर्मल फ्रेंड सूत्रों से पता चला है कि कुलदीप ने कोर्ट में जमानत लेते समय भी यही कहा था कि वह और पीड़िता दोनों नॉर्मल फ्रेंड हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ जो पीड़िता द्वारा पुलिस शिकायत में बताया गया है। अब जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम के सामने भी आर्मी जवान कुलदीप को पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाने होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *