पंजाब के पटियाला में आज राजिंद्रा अस्पताल में ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगा। डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही चालू रखेगे। एमबीबीएस के बाद अनिवार्य दो साल के सेवा बान्ड और एमडी/एमएस रेजिडेंट के लिए स्टाइफंड न बढ़ाने के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) की शनिवार को शुरू हुई हड़ताल आज भी जारी रहेगी। मीटिंग में सहमति न बनने के कारण हड़ताल आगे बढ़ाई रविवार को हेल्थ सेक्रेटरी कुमार राहुल के साथ एसोसिएशन की मीटिंग में सहमति न बनने के बाद आरडीए के पदाधिकारियों ने हड़ताल का एलान किया। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन पंजाब ने भी रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल को समर्थन दिया है। मरीजों की सर्जरी को आगे टाला इससे अब आज सोमवार को सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में ओपीडी सेवा मुकम्मल तौर पर बंद रहेगी। रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल में मरीजों को सर्जरी भी आगे टाल दी गई है। इस मामले में डाक्टरों का दावा है कि इमरजेंसी सेवा किसी तरह से प्रभावित नहीं होगी। आरडीए के अध्यक्ष रमनदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि हेल्थ सेक्रेटरी कुमार राहुल के साथ एसोसिएशन की मीटिंग सही रही। मांग पूरी करने को सरकार ने मांगा 15 दिन का समय बेशक सरकार ने मांगों को जायज बताया लेकिन इन्हें पूरा करने में 15 दिन का समय मांगा है। उनका कहना है कि लिखित आर्डर मिलने के बाद ही हड़ताल समाप्त करेंगे। यहां बता दें कि जिन मरीजों ने अपने चेकअप करवाना है वह जिले के किसी भी सिविल अस्पताल या आयूषमान क्लिनिक में जाकर अपना उपचार करवा सकते है। इन कारणों से हो रहा विरोध
हाल ही में प्रदेश सरकार ने सरकार मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की फीस बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी है, जिससे मेडिकल छात्रों पर वित्तीय बोझ काफी बढ़ गया है। अधिक फीस और कम स्टाइफंड मिलने को लेकर रेजिडेंट डाक्टरों में रोष है।


