जीटी रोड स्थित चमरंग रोड साइड बनी रेत-बजरी की दुकानों के बाहर कई दिनों से बारिश का पानी जमा है। यहां बने चैंबर ब्लॉक हो गए हैं। हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। कई-कई दिन तक पानी जमा रहता है। समय-समय पर चैंबर साफ होते रहें तो पानी नहीं रुकेगा। इलाका निवासियों ने निगम से मांग की है कि इलाके के सभी चैंबर जल्द साफ करवाए जाएं।


