चारदीवारी टूटी, पार्क में घुस रहे पशु

जीटी रोड स्थित सौ फुट्टी रोड के पास बने पार्क की चारदीवारी पिछले एक महीने से टूटी पड़ी है। इसकी वजह से आवारा पशु रोज पार्क में घुस जाते हैं। इससे पार्क में बैठे लोगों को परेशानी होती है। लोग बच्चों को पार्क भेजने से डरते हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि वे सुबह-शाम ताजी हवा लेने पार्क जाते हैं। लेकिन अब वहां बैठना मुश्किल हो गया है। पशु पार्क की घास और फूलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रीनरी खराब हो रही है। नगर निगम को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों की मांग है कि निगम जल्द चारदीवारी बनवाई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *