भोपाल में बिजली कर्मचारी महासंघ मध्य प्रदेश की बैठक:प्रवास, सदस्यता, आर्थिक समर्पण और समयदान पर विस्तार से चर्चा हुई

बिजली कर्मचारी महासंघ मध्य प्रदेश की बैठक गुरुवार को ठेंगड़ी भवन भोपाल में आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष पर चलाए जा रहे अभियान की आगामी कार्ययोजना (प्रवास, सदस्यता, आर्थिक समर्पण और समयदान) पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिए गए लक्ष्य को समयसीमा में पूरा करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान दिया। बैठक की अध्यक्षता बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने की। महासंघ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सुनील किरवई, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री किशोरी लाल रैकवार, भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री एवं बिजली के प्रभारी आशीष सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पांडे ने किया। बैठक में पांचों विद्युत कंपनियों के महामंत्री, अध्यक्ष, उषा खानवलकर, रेखा त्रिपाठी, प्रकाश विश्वकर्मा, भगवानदीन देवास, उदयभान कुशवाह सिंगाजी पावर स्टेशन, रमेश नागर, जितेंद्र सिंह, संदीप त्रिपाठी भोपाल से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *