भास्कर अपडेट्स:रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम अपग्रेड करेगा, 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट; नए सिस्टम में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट हर मिनट बुक हो सकेंगी

भारतीय रेलवे ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले चार्ट तैयार करके अपनी टिकटिंग और आरक्षण प्रक्रिया में सुधार करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) को अपग्रेड करके टिकट बुकिंग क्षमता बढ़ाने की भी तैयारी कर रहा है, जिससे प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की जा सकेगी। मौजूदा पीआरएस में प्रति मिनट 32,000 टिकटोंं की बुकिंग हो सकती है। नए सिस्टम में यह लगभग पांच गुना ज्यादा होगी। साथ ही टिकट पूछताछ क्षमता दस गुना बढ़ जाएगी, यानी प्रति मिनट 4 लाख से 40 लाख से अधिक पूछताछ संभव होगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 1 से 5वीं तक हिंदी अनिवार्य करने का फैसल रद्द किया महाराष्ट्र सरकार ने 1 से 5वीं की कक्षा में तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी अनिवार्य के फैसले को रद्द कर दिया है। विपक्ष सरकार के इस फैसले के खिलाफ था और लगातार विरोध कर रहा था। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राज्य में तीन भाषा नीति लागू करने पर समिति बनेगी। इसकी रिपोर्ट के बाद ही नीति को लागू किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में घर में आग लगी, 3 की मौत पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक घर में आग लग गई। इस घटना परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना स्टैंडअलोन बिल्डिंग की है। यहां ग्राउंड फ्लोर रात 2 बजे आग लगी थी।।एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर झुलस गए थे। सभी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां 3 की मौत हो गई। एक महिला का इलाज जारी है। शॉट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। दिल्ली में चाइनीज मांझे से युवक की मौत, बाइक चलाते समय गर्दन कटी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में एक बाइकसवार युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई और मौत हो गई। 22 साल के यश गोस्वामी बाइक चला रहे थे, तभी उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। मांझा इतना तेज था कि गर्दन कट गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्हें तुरंत हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चाइनीज मांझा एक खतरनाक पतंग का धागा होता है, जिस पर कांच या धारदार चीज की परत होती है। यह धागा भारत में बैन (प्रतिबंधित) है, लेकिन फिर भी बाजार में बिक रहा है। पुलिस ने यश की बॉडी से चाइनीज मांझे के टुकड़े बरामद किए हैं और लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया है। ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा में शामिल होने जा रहीं 3 महिलाओं की रोड एक्सीडेंट में मौत पुरी में रथ यात्रा में भाग लेने जा रही तीन महिलाओं की शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा भुवनेश्वर-पुरी हाईवे पर पिपिली के पास एक पुल के ऊपर हुआ। पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाएं टू-व्हीलर से यात्रा कर रही थीं, तभी उन्हें एक मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गिर गईं और उसी समय एक सरकारी बस उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पिपिली थाना प्रभारी सौमेंद्र एस त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान रिमझिमि प्रियदर्शिनी साहू, एलीना दास, और काजल दास के रूप में हुई है। इनमें से दो महिलाएं केंद्रपाड़ा जिले की रहने वाली थीं, जबकि एक महिला भुवनेश्वर के ओल्ड टाउन क्षेत्र की निवासी थी। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *