वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत

गढ़वा| खरौंधी थाना क्षेत्र के राजी गांव निवासी विजय पटेल की पत्नी ममता देवी 46 वर्ष वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर के पास बकरी चरा रही थी। उसी बीच तेज हवा बारिश के बीच हुई वज्रपात की घटना की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे भवनाथपुर अस्पताल में ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है। गढ़वा | बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी स्व धमरी यादव का पुत्र ईश्वरी यादव 45 वर्ष कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर ईश्वरी ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों उसे सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां रस्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जहां से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *