गढ़वा | बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जैसादामर गांव निवासी सोमारु पाल की पत्नी फीता देवी 60 वर्ष सांप के काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि फीता देवी खेत में मूंग को तोड़ रही थी। उसी बीच उसके बाया पैर में सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल महिला के पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


