नर्मदापुरम में 5 लाख की शराब से भरी कार पकड़ाई:नए साल के मौके पर खपाने ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार, 2 तस्कर फरार

नर्मदापुरम में बुधवार रात को शराब की 16 पेटियों से भरी कार को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की। कार चला रहे युवक आयुष तिवारी को भी अरेस्ट किया गया है। नए साल पर शहर में अवैध तरह से खपाने के लिए शराब को लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक शराब जुमेराती क्षेत्र में जाने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास से पुलिस ने कार पकड़ ली। पुलिस ने कार चला रहे युवक आयुष तिवारी, शिरीष गुराब निवासी जुमेराती और अस्सु पठान के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि दूसरे शहरों से अवैध शराब आने की सूचना मिल रही थी। इस पर चार दिन से पुलिस काम कर रही थी। रात लगभग 10 बजे कार में अवैध शराब होने की सूचना मिली थी। इस पर घेराबंदी कर रोका गया। इसके अंदर से 16 पेटी अवैध शराब और कार चालक आयुष तिवारी को हिरासत में लिया है। आयुष तिवारी पूर्व में एक सरकारी विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर रह चुका है। पुलिस आयुष तिवारी की भी कुंडली निकाल रही है। जब्त की गई शराब की कीमत पांच लाख रुपए है। अस्सू पठान और शिरीष पार्टनरशिप में बेचते हैं शराब आरोपी आयुष तिवारी ने बताया कि अवैध शराब जयस्तंभ निवासी अस्सू पठान और शिरीष गुराब के लिए उसने लाना बताया। मंडीदीप से नर्मदापुरम लेकर आया। उसने बताया कि अस्सू पठान और शिरीष पार्टनरशिप में शराब बेचते हैं। कुछ महीने पहले भी जुमेराती क्षेत्र से पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा था। जिसमें शिरीष गुराब मुख्य आरोपी था। नए साल का वेलकम पार्टी में बड़े पैमाने पर अवैध तरह से शराब की खपत होती है। रास्ता बंद कर मौके पर पुलिस ने की कार्रवाई कार को पकड़ने के लिए पुलिस ने होमसाइंस कॉलेज के पीछे के रास्ते को बंद कर दिया था। इस रास्ते से किसी को भी आगे नहीं जाने दिया। मौके पर ही पुलिस ने वीडियोग्राफी कर जब्त की कार्रवाई की। परिजन की कार का शराब तस्करी में उपयोग जिस ऑल्टो कार एमपी 04 जेडक्यू 5654 से पुलिस ने शराब जब्त किया है। वो आयुष तिवारी के किसी रिश्तेदार की है। जिसकी जानकारी फिलहाल एमपी ट्रांसपोर्ट पोर्टल पर शो नहीं हो रही है। जानकारी के लिए पुलिस ने कार का आरसी कार्ड बुलाया है। जुमेराती क्षेत्र से बिकती है अवैध तरह से शराब शराब की खेप जुमेराती में शराब बेचने के लिए लाई जा रही थी। कुछ तस्कर लंबे समय से शहर में अवैध शराब का कारोबार कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक कुछ तस्कर ने होम डिलेवरी के लिए सोशल मीडिया पर ग्रुप भी बनाए हैं। कोतवाली थाना टीआई सौरभ पांडे ने बताया एक ऑल्टो कार से 16 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। कार चालक आयुष तिवारी को हिरासत में लिया है। कार मालिक से पूछताछ की जा रही है, अस्सू पठान और शिरीष गुराब को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी आयुष ने बयान में कहा कि अस्सू पठान और शिरीष दोनों पार्टनरशिप में शराब का अवैध कारोबार करते है। अस्सू और शिरीष दोनों फरार है। जिन्हें पुलिस तलाश रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *