धमतरी| हाईवे किनारे पुराने बस स्टैंड के पास नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाली की सफाई की। सफाई के दौरान नाली के ऊपर लगे स्लैब को हटाया गया। स्लैब टूट गया, जिसे रास्ते में ही छोड़ दिया गया। 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया है। रास्ते से गुजरने वाले लोग ठोकर खाकर गिर रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने सीमेंट के टूटे स्लैब को हटाने की मांग की है। -रिसाईपारा निवासी अंकित साहू की रिपोर्ट


