आगर मालवा जिले में बीते दो दिनों से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके साथ ही कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई है और लोग अपने दैनिक कार्यों में परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग ने मावठे की बारिश का अनुमान लगाया गुरुवार को भी सुबह से कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस किया गया। आसमान पर बादलों का जमावड़ा दिनभर बना रहा, जिसके चलते सूरज के दर्शन मुश्किल हो गए। मौसम में आए इस बदलाव के चलते क्षेत्र में मावठे की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 16 डिग्री न्यूनतम और 27 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज मौसम विभाग के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की स्थिति का आकलन करें और जरूरी सावधानियां अपनाएं।


