इंदौर रोड पर मैजिक पलटा, चारों पहिये ऊपर हुए:हरियाली के पास टायर फटने से हुई दुर्घटना, खरगोन के दो लोग घायल

खंडवा में इंदौर रोड पर एक मैजिक वाहन पलट गया। मैजिक के चारों पहिए ऊपर हो गए। एक टायर पंक्चर है, संभावना है कि टायर फटने से एक्सीडेंट हुआ है। घटना हरियाली फाटे के पास सुबह करीब 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी एक बाइक सवार ने बताया कि उक्त मैजिक वाहन खरगोन के झिरन्या से उनके आगे-आगे चल रहा था। वाहन में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों को घायल अवस्था में राहगीरों ने जिला अस्पताल में एडमिट कराया है। मामले की जांच थाना छैगांवमाखन पुलिस करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *