नसीराबाद की तरंग सोसायटी के फ्लेट में चोरी:चोर मकान की कुंडी तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी चुरा ले गए

नसीराबाद के अजमेर मार्ग पर ग्राम बलवंता के पास स्थित तरंग हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लेट में दिनदहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात चोर दिनदहाड़े मकान के गेट की कुंडी को तोड़कर अंदर घुसे और मकान में से लाखाें के जेवरात व नगदी चुरा कर ले गए। फ्लेट मालिक रविशेखर सोनी पुत्र बजरंग सोनी ने मामले की रिपोर्ट नसीराबाद सदर थाने में देते हुए बताया कि बुधवार को वह काम पर गया हुआ था और उसकी पत्नी अपने पीहर किशनगढ़ गई हुई थी। पीड़ित ने बताया कि शाम को जब वह काम से वापस लौटा तो देखा कि फ्लेट के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। जिस पर उसने फ्लेट में अंदर जाकर देखा तो अलमारी का गेट व लॉकर टूटा हुआ था और सामान अस्त व्यस्त बिखरा हुआ पड़ा था। जिस पर उसने सामान जांच की तो पता लगा कि अज्ञात चोर आलमारी में रखे 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, 6 जोड़ी कान के सोने के जेवर, 2 सोने की अंगूठी, 2 कान की सोने की चैन, 1 चैन व पैंडल, 1 मंगल सूत्र, सोने का हार, 10 नाक के कांटे और करीब 20-25 हजार रुपए नगद चुरा कर ले गए। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों सोसाइटी में ही स्थित हिमांशु नामक व्यक्ति के फ्लेट का भी ताला तोड़कर फ्लेट में अंदर घुस गए। लेकिन सामान को खंगालने तथा फ्लेट में कुछ नहीं मिलने पर वहां से रवाना हो गए। वारदात के समय हिमांशु भी घर पर नहीं था। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश कर रहे हैं। सोसाइटी में सीसी टीवी कैमरे और गार्ड तक नहीं अजमेर मार्ग स्थित चार मंजिला तरंग सोसाइटी में सैकड़ों फ्लेट बने हुए हैं। लेकिन, इतने बड़े आवासीय कॉम्प्लेक्स में CCTV कैमरे और गार्ड तक नहीं है। समस्याओं को लेकर कई बार कॉम्प्लेक्स संचालकों को शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इनपुट – सुधीर मित्तल और रियाज अहमद पढें ये खबर भी… बिस्किट से भरा ट्रक जलकर राख, लाखों का नुकसान:अजमेर से भीलवाड़ा जा रहा था, शॉर्ट सर्किट से हाइवे पर हुआ हादसा बांदनवाड़ा के निकट नेशनल हाईवे 48 पर गोवलिया में रात को अचानक एक ट्रक में आग लग गई। इससे आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। दमकल व पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक व उसमें भरे बिस्किट जलकर राख हो गए। हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ और करीब नौ लाख का नुकसान बताया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *