स्टैटिस्टिक्स ऑफिस में मनाया सांख्यिकी दिवस, युवाओं में बढ़ी आंकड़ों की समझ

अमृतसर| नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (एनएसओ) अमृतसर की ओर से 19वां सांख्यिकी दिवस खास अंदाज में मनाया गया। इस मौके पर एक प्रोग्राम रखा गया, जिसमें एनएसओ की असिस्टेंट डायरेक्टर हर्षा चड्ढा, सीनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पृतपाल सिंह और दूसरे अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की चीफ गेस्ट रहीं शहजादानंद कॉलेज, अमृतसर की असिस्टेंट प्रोफेसर मीनाक्षी उन्होंने मशहूर सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस के योगदान को याद करते हुए बताया कि देश की नीतियों और योजनाओं को सही दिशा देने में आंकड़ों का बड़ा रोल होता है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि हर किसी की जिम्मेदारी बनती है कि वो सही और सटीक डेटा दे। हर्षा चड्ढा ने बताया कि इस साल सांख्यिकी दिवस की थीम “नेशनल सैंपल सर्वे के 75 साल” रखी गई है। उन्होंने कहा कि ये सर्वे भारत में साक्ष्य-आधारित फैसले लेने और भरोसेमंद आंकड़े जुटाने में बहुत मददगार रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *