झारखंड में मानसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, 30 जून से 6 जुलाई तक राज्य भर में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। 1 जुलाई यानी आज कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। खासकर पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला और रांची जिले में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, यह सिस्टम अब गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पूर्वी सिंहभूम के पटमदा में सर्वाधिक 143.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, गुड़ाबांदा (118.4 मिमी), कांके (70.4 मिमी) और रामगढ़ (66 मिमी) में भी अच्छी वर्षा हुई। रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज राज्य में लगातार हो रही बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रांची में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बीते 24 घंटे में 12.4 मिमी वर्षा हुई। सबसे अधिक बारिश चाईबासा में 39.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। 1 से 5 जुलाई तक पूरे झारखंड में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 6 और 7 जुलाई को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक बना ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन अगले 48 घंटे में झारखंड पर खासा असर डालेगा। इससे अगले दो दिनों तक गरज के साथ तेज बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। 30 दिन में औसतन 348.9 मिमी बारिश 1 जून से 30 जून तक झारखंड में औसतन 348.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 189.5 मिमी के मुकाबले 84% अधिक है। पूर्वी सिंहभूम (607.8 मिमी), जामताड़ा (486.2 मिमी) और लोहरदगा (508.7 मिमी) में भी भारी वर्षा दर्ज की गई। गिरिडीह में 212.5 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 94% अधिक है। केवल देवघर, धनबाद, सिमडेगा और साहिबगंज में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। आज 29 से 34 डिग्री के बीच रहेगा तापमान झारखंड के अधिकांश जिलों में आज अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। देवघर, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा व सरायकेला में दिन का तापमान 32 डिग्री या उससे अधिक रहने का अनुमान है। जिससे हल्की उमस बनी रह सकती है। वहीं, रांची, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला जैसे इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत कम रह सकता है। न्यूनतम तापमान कई जिलों में 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाली हैं।


