विदिशा के चर्च में क्रिसमस की धूम:ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया, जरूरतमंदों को कंबल और मिठाई बांटी

विदिशा के चर्च में बुधवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अनुयायियों ने भगवान यीशु का जन्मोत्सव मनाने के दौरान विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबलों और मिठाईयां भी बांटी​​​​​​। इस दौरान चर्च में भारी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे। वहीं, सेंट मैरी स्थित चर्च को रंग बिरंगी लाइटिंग और गुब्बारों से सजाया गया। साथ ही प्रभु के जन्म स्थल गोशाला को घास से तैयार किया गया। इस दौरान चर्च में भगवान यीशु के जन्म की झांकी भी सजाई गई। चर्च के फादर सेल्विन जॉन ने क्रिसमस के महत्व को बताते हुए कहा कि यह जरूरतमंदों की मदद कर उनके चेहरे पर खुशियां लाने का त्योहार है। क्रिसमस सबके साथ मिलकर खुशियां मनाने का संदेश देता है और यह बताता है कि अगर असहाय जनता पर कोई अत्याचार होता है तो कोई मसीहा जन्म लेकर उनके दुखों को दूर करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *