हजारीबाग के चौपारण CHC प्रभारी घूस लेते गिरफ्तार:ममता वाहन सेवा के संचालक से ले रहे थे रिश्वत, साइन करने के बदले मांगा था 3 हजार रुपए

हजारीबाग के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ममता वाहन सेवा के संचालक उज्ज्वल सिन्हा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर ने उनके 25,000 रुपए के बकाया बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए 3,000 रुपए की मांग की थी। ACB ने पहले मामले की गोपनीय जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की। डॉक्टर को ऑफिस में घूस लेते पकड़ा डॉ. सतीश कुमार को उनके कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़ा गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। चौपारण CHC और आसपास के प्रखंडों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *