गुलशन अरोड़ा बने भाविप आस्था शाखा के प्रधान, राज शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी

भास्कर न्यूज | जालंधर सोमवार को भारत विकास परिषद की आस्था शाखा ने श्री गीता मंदिर, जालंधर कुंज में दायित्व ग्रहण आयोजित किया। इस मौके पर सावन मनभावन कार्यक्रम भी हुआ। इसकी शुरुआत जालंधर के मेयर वनीत धीर और आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक शर्मा ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इनमें आरके सेठ को पैट्रन, गुलशन अरोड़ा को प्रधान, राज शर्मा को सचिव, इंजी. जसवंत को जॉइंट सेक्रेटरी और राजीव चोपड़ा को कैशियर नियुक्त किया गया। सावन उत्सव में भारतीय परंपराओं की झलक मिली। भगवान की महिमा का गायन हुआ। भक्त झूमे। संजीव सवारियां एंड पार्टी ने श्री राधा-कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। हर भजन पर उपस्थित लोगों ने नृत्य कर सावन समारोह का आनंद लिया। इस दौरान श्री गीता मंदिर जालंधर कुंज के पदाधिकारी शामिल रहे। मेयर वनीत धीर ने कहा कि समाज की सेवा सबसे उत्तम है। नितिन कोहली ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में वह हमेशा साथ में हैं। बता दें कि भारत विकास परिषद् के साथ जुड़कर विभिन्न सेक्टर के लोग समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। भारत विकास परिषद् ने जालंधर में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटने, छात्रों को वजीफा, पौधारोपण, आर्थिक तौर पर जरूरतमंद परिवारों के बेटे-बेटियों के लिए विवाह समागम आदि किए हैं। जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर ईको ने विक्रमजीत सिंह को प्रधान और हरमनदीप सिंह को सेक्रेटरी चुना गया है। वहीं रोटरी इंटरनेशनल की ओर से नवनियुक्त जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय की ओर से जालंधर जोन से कर्ण नेगी को असिस्टेंट गवर्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में डॉक्टर चेतना मोहन ने बताया कि उन्होंने पहले भी क्लब के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने सभी सदस्यों के साथ मिलकर नई चुनी टीम को हर तरह से सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से इस साल में मानवता की सेवा के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स किए जाएंगे। असिस्टेंट गवर्नर, प्रधान और सेक्रेटरी की अध्यक्षता का कार्यकाल एक जुलाई से शुरू होगा। भाविप की आस्था शाखा में समारोह में मौजूद मेयर वनीत धीर, आप के सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *