पलामू में दो महिलाओं की मौत:सतबरवा में तीन बच्चों की मां और पांडू में 27 साल की महिला का फांसी पर लटका मिला शव

पलामू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर जान दे दी। सतबरवा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में 30 वर्षीय शीलवंती देवी का शव फांसी से लटका मिला। वह तीन बच्चों की मां थी। उनके पति आनंद भुइयां ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार करने औरंगा नदी के तट पर जा रहे थे। पुलिस को खबर मिलने पर उन्हें रोक दिया गया। सतबरवा थाना के सअनि अमित उपाध्याय के अनुसार, शीलवंती का शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों की जांच जारी है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप दूसरी घटना पांडू थाना क्षेत्र के महुगावा ग्राम पंचायत में हुई। यहां एकवन सोनी की 27 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी का शव फांसी पर लटका मिला। सोनी के मायके वाले ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *