दिल्ली की CM पैतृक गांव में मनाएंगी जन्मदिन:जुलाना में 19 जुलाई को निकलेगी विकास रैली, सीएम सैनी समेत कई मंत्री होंगे शामिल

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपना 51वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव जींद के नंदगढ़ में मनाएंगी। 19 जुलाई को सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर जुलाना में विकास रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीएम नायब सैनी समेत अन्य मंत्री और नेता भी शामिल हो सकते हैं। जुलाना से विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि 19 जुलाई को रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर विकास रैली निकाली जाएगी। इसमें सीएम नायब सैनी जुलाना के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। कई मंत्री, विधायकों के पहुंचने की संभावना चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ मुलाकात के बाद कार्यक्रम की फाइनल रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस रैली में प्रदेश के कई मंत्री पहुंचने की संभावना है। प्रदेश भर के हजारों लोग भी रैली में पहुंचेंगे। 20 फरवरी को सीएम पद की ली थी शपथ रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली में सीएम पद की शपथ ली थी। वे मूल रूप से जुलाना के नंदगढ़ गांव की रहने वालीं हैं। रेखा के दादा जुलाना में आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं। रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। रेखा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29 हजार 595 वोटों से हराया था। गांव में थी दादा की दुकान रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना हल्के में है। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। जुलाना के नंदगढ़ गांव के बलवान नंबरदार बताते हैं कि करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे। गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी। दिल्ली में हुई पढ़ाई बलवान नंबरदार ने कहा कि रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बने तो वह दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। रेखा की साल 1998 में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी मनीष गुप्ता से शादी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *