शेयर मार्केट में निवेश का झांसा, 3 लोगों से ठगी:जांजगीर-चांपा में 50 लाख से ज्यादा पैसे लिए; 1 साल बाद भी नहीं लौटाया

जांजगीर-चांपा जिले में शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 50 लाख की ठगी हुई है। मुड़पार के रहने वाले संतोष साहू ने ग्रामीणों और व्यापारियों से करीब 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। संतोष साहू ने शेयर बाजार में पैसा दोगुना करने का लालच देकर कई लोगों को अपना शिकार बनाया। उसने फोन-पे और गूगल-पे जैसे डिजिटल माध्यमों से अपने खाते में पैसे जमा करवाए। कुछ लोगों से नगद राशि भी ली। पीड़ितों ने वीडियो बनाकर मीडिया के सामने न्याय की गुहार लगाई है। एक साल से घुमा रहा – पीड़ित पीड़ितों में सुरेश कुमार साहू, सुखलाल कश्यप, राजेंद्र कुमार कश्यप और दिलीप कुमार साहू शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संतोष ने पिछले एक साल से लोगों को टालमटोल करते हुए उनके पैसे नहीं लौटाए। स्थानीय नागरिकों और बाहरी लेनदारों ने संतोष पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तक नवागढ़ थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़ितों ने इस मामले को सिर्फ मीडिया के सामने उठाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *