जालंधर| एनएचएआई ने जालंधर-अमृतसर हाईवे के साथ बनीं ड्रेन की साफ-सफाई का काम शुरू करवा दिया है। मॉनसून की शुरुआत होते ही सर्विस रोड पर पानी जमा होना शुरू हो गया था। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। सबसे ज्यादा दिक्कत फोकल पॉइंट, संजय गांधी नगर और पठानकोट चौक के पास आ रही है। जहां बरसात होने के बाद कई दिनों तक पानी ही नहीं निकलता। लेकिन अब सफाई का काम शुरू हो चुका है। लोगों ने कहा कि बरसाती पानी के रोड पर खड़े होने के बाद रोड भी टूट जाती थी और पानी भरा होने के कारण गड्ढे भी दिखाई नहीं देते थे। इस कारण हादसे होते आए हैं।


