किन्नौर पहुंचे राजस्व मंत्री नेगी:सब-जेल भवन और स्कूल का किया उद्घाटन; बोले- हर बच्चे को मिलेगी बेहतर शिक्षा

किन्नौर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में सब-जेल भवन और राजकीय प्राथमिक स्कूल कश्मीर(कल्पा) का उद्घाटन किया। इससे पहले मंत्री ने निचार उपमंडल के फील्ड हॉस्टल भावानगर में लोगों की जन समस्याओं को सुना और सभी शिकायतों व मांगों का चरणबद्ध तरीके से निपटारा करने का आश्वासन दिया। सब-जेल भवन का निर्माण 6 करोड़ 70 लाख रुपए से किया गया है। जबकि 65 लाख रुपए में राजकीय प्राथमिक स्कूल का निर्माण हुआ है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सहित जनजातीय जिले के विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार के निकट गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जिसके तहत इस स्कूल का उद्घाटन किया गया है। ताकि कश्मीर व इसके आस-पास के गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा सुधार- नेगी नेगी ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिसमें पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई, आधुनिक उपकरण, शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला इत्यादि शामिल है। इस अवसर पर कार्यकारी उपायुक्त डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सूर्या बोरस, कल्पा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *