शिमला विंटर कार्निवाल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या:हिमाचली गायक मचाएंगे धमाल; कुल्लू-मंडी और ऊना के कलाकार करेंगे लोकनृत्य

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 10 दिवसीय विंटर कार्निवाल चल रहा है। विंटर कार्निवल की आज तीसरी सांस्कृतिक संध्या है। तीसरी स्टार नाइट में हिमाचली लोक गायक अपनी आवाज का जादू विखेरते हुए नजर आएंगे। विंटर कार्निवाल में मशहूर फोक आर्टिस्ट किशन वर्मा अजय चौहान, अज्जू तोमर व सोनिया शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान वह लोगों को पिंक प्लाजो, नाटी रा चस्का बुरा इत्यादि गानों पर लोगों को नचाते हुए नजर आएंगे। कुल्लू ,मंडी ,ऊना के सांस्कृतिक दल भी अपने अपने लोकनृत्य की प्रस्तुति देते हुए नजर आएंगे। शिमला में चुनी जाएगी मिस कार्निवाल शिमला में 10 दिन तक चलने वाले क्रिसमस पर्व में वॉयस ऑफ शिमला, प्रिंस और प्रिंसेस जूनियर, स्ट्रांगेस्ट यूथ ऑफ शिमला, साइकिलिंग, क्राफ्ट मेला, लिट-फेस्ट जैसे कार्यक्रम भी विंटर कार्निवल का मुख्य आकर्षण रहने वाले हैं। यहां मिल कार्निवाल भी चुनी जाएगी। 2 जनवरी तक चलेगा विंटर कार्निवाल वहीं आपको बता दें कि 24 दिसंबर से शुरू हुआ विंटर कार्निवाल 2 जनवरी तक चलेगा। इसमें हर दिन एक से बढ़कर एक कलाकर अपनी प्रस्तुति देंगे । बॉलीवुड गायक शबाब साबरी जैसे गायक अपनी प्रस्तुति दे चुके है। पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ,हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा आने वाले दिनों में अपनी प्रस्तुति देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *